Breaking News

बिसौली: सूफी शरीफ़ सरमद के सालाना उर्स पर तरही मुशायरे का आयोजन, अदब और आस्था का दिखा संगम।

बिसौली: सूफी शरीफ़ सरमद के सालाना उर्स पर तरही मुशायरे का आयोजन, अदब और आस्था का दिखा संगम।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद के दो दिवसीय सालाना उर्स के उपलक्ष्य में एक भव्य तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूफी परंपरा के साथ-साथ अदब और इल्म का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ शायरों ने अपने कलाम के माध्यम से सूफी संत के प्रति अकीदत पेश की।

उर्स के कार्यक्रमों की श्रृंखला नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी के साथ शुरू हुई। इसके बाद आयोजित नातिया मुशायरे ने माहौल को रूहानियत से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की सरपरस्ती सज्जादानशीन सूफी ज़रीफ़ साहब ने की, जिनकी उपस्थिति ने उर्स की गरिमा को और बढ़ा दिया।

मुशायरे का आगाज अभीक्ष पाठक ‘आहत’ ने अपने कलाम, “जहाँ भी चाहें सजा लें वो अपनी फील्डिंग को, हमारी टीम के कप्तान सूफी सरमद हैं,” के साथ किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक शायरों ने सूफी सरमद की शान में अपने जज्बात बयां किए:

  • मशहूद खां ‘हमदम’: “अगर बवाल मचाया, रिपोर्ट कर दूँगा, अदब के थाने के दीवान सूफी सरमद हैं।”
  • श्रीदत्त शर्मा ‘मुजतर’: “अगर कलाम कहो, नाप तौल कर कहना, इसी अदा पे तो कुर्बान सूफी सरमद हैं।”
  • मशकूर अहमद ‘नज़्मी’: “हम से है इतनी मोहब्वत कि यकी़ं है नजमी, आज भी बज़्म में मेहमान हैं सूफ़ी सरमद।”
  • अमीरुद्दीन ‘अमीर’: “अमीर तूने भला सोच भी लिया कैसे, कि तेरे हाल से अंजान हैं सूफ़ी सरमद।”
  • माजिद सलमानी: “माल ए दुनिया न सही उक़बा की दौलत ही सही, निर्धनी हो के भी धनवान हैं सूफ़ी सरमद।”
  • फरीद इदरीसी: “नबी की आल से और उनके जां निसारो से, सुना है आपकी पहचान हैं सूफी सरमद।”
  • फईम अहमद: “मुद्दतों जिसने ज़माने की मेजबानी की, करबला अब तेरे मेहमान हैं सूफी सरमद।”

मुशायरे के अंत में सभी शायरों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। उर्स के इस आयोजन ने न केवल नगर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, बल्कि सूफी सरमद की शिक्षाओं और उनके प्रति अकीदत को एक नई पहचान दी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!