Breaking News

नगर पालिका में कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने गुड्डू और रागिब अली, पालिका परिवार ने दी अश्रुपूर्ण विदाई। 

नगर पालिका में कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने गुड्डू और रागिब अली, पालिका परिवार ने दी अश्रुपूर्ण विदाई। 

सहसवान, बदायूं। नगर पालिका परिषद के सभागार में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन कर दो वरिष्ठ और समर्पित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। पॉन्ड कीपर के पद पर कार्यरत कदरूल ज़मीर उर्फ गुड्डू और जनवरी 2026 में रिटायर हुए कर विभाग के कर्मचारी रागिब अली के सम्मान में आयोजित इस विदाई समारोह ने पालिका स्टाफ और सभासदों को भावुक कर दिया। कदरूल ज़मीर ने अपने सेवाकाल के दौरान गौशाला प्रभारी, राजस्व वसूली और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे विविध कार्यों को पूरी ईमानदारी से अंजाम दिया।

​अधिशासी अधिकारी ने दोनों विदा हो रहे कर्मचारियों को माला व शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं का मान बढ़ाया। उन्होंने कदरूल ज़मीर की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा वफादार और मेहनती कर्मचारी मिलना दुर्लभ है, जिनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। ईओ ने भावुक होते हुए कहा कि भले ही वे आज कार्यमुक्त हो रहे हैं, लेकिन पालिका से उनका रिश्ता सदैव बना रहेगा। अपने विदाई संबोधन में गुड्डू इतने अभिभूत हुए कि उनके आंसू छलक आए।

​कार्यक्रम का सफल संचालन कमर जमशेद ने अपनी बेहतरीन शायरी और शब्दों के माध्यम से किया, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। इस मौके पर अब्दुल फरीद खान ने भी अपने विचार साझा किए। समारोह में मुख्य रूप से खुर्शीद आलम, विपिन कुमार, दानिश, मोहम्मद इस्हाक़ के साथ वार्ड सभासद सिबतेन अली, शाकिर अली, अबढर शर्मा, मदनलाल, शादाब अली, बिंटू और बड़ी संख्या में पालिका स्टाफ व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!