Breaking News

कासगंज में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस।

कासगंज में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जनपद के सहावर रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सहावर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बड़े सिग्नल के समीप घटित हुई। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद की ओर से कासगंज की तरफ आ रही मालगाड़ी की चपेट में महिला अचानक आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संपर्क कर शिनाख्त कराने के प्रयासों में जुटी हुई है। रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!