Breaking News

बिसौली तहसील का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। बिसौली तहसील परिसर का उप जिलाधिकारी (आईएएस) साई आश्रित शाखमुरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

शनिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकाया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। एसडीएम ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि तहसील की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!