Breaking News

आईएएस साई आश्रित शाखमुरी ने संभाला बिसौली एसडीएम का कार्यभार।

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और त्वरित न्याय पर रहेगा फोकस।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। बिसौली तहसील में 2023 बैच के आईएएस अधिकारी साई आश्रित शाखमुरी ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को किसी भी समस्या के समाधान में देरी न हो।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने तहसील परिसर में कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान नवागत तहसीलदार सुरेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने उनका स्वागत किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!