Breaking News

सहसवान का चर्चित अस्पताल फिर कटघरे में! पहले ‘गलत रिपोर्ट’ का बवाल, अब सड़क किनारे बायो मेडिकल वेस्ट का वीडियो वायरल।

नियमों की खुली धज्जियां, संक्रमण का खतरा—जिम्मेदार विभाग पर भी उठे सवाल।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। नगर का चर्चित डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। पहले एक विवादित जांच रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आए इस अस्पताल पर अब बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भारी लापरवाही का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे मामले को और गरमा दिया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कथित रूप से अस्पताल से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट खुले ड्रमों में भरकर सड़क किनारे रखा हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य मानकों को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में मेडिकल कचरा रखना बेहद खतरनाक है। इससे संक्रमण फैलने और गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।

पहले भी विवादों में रह चुका है अस्पताल

गौरतलब है कि यही अस्पताल इससे पहले भी उस समय सुर्खियों में आया था, जब एक पुरुष मरीज की जांच रिपोर्ट में कथित रूप से बच्चेदानी (यूटेरस) होने की बात लिख दी गई थी। इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था।

नियमों की अनदेखी या खुली लापरवाही?

स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण तय मानकों और सुरक्षित प्रक्रिया के तहत किया जाना अनिवार्य होता है, लेकिन वायरल वीडियो में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी होती नजर आ रही है।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

घटना सामने आने के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी।

जांच की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस तरह की लापरवाही पर रोक नहीं लगी तो यह जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

सवाल यह है कि आखिर कब तक नियमों की अनदेखी कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा रहेगा?

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!