Breaking News

बिसौली में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, धक्का लगने से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिसौली में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, धक्का लगने से बुजुर्ग महिला की मौत।

आई एम खान 

बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव नागपुर में एक साधारण विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथ पुत्र बाबूराम ने आरोप लगाया है कि 8 अप्रैल की सुबह उनकी 75 वर्षीय मां धनवती घर पर खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ता बिल्ली पर झपटा, जिसे भगाने के लिए फेंकी गई डंडी पड़ोसी नन्हे की नाक पर लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नन्हे, नन्हूं पुत्र हरी सिंह और एक महिला ने गुस्से में आकर धनवती को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!