Breaking News

वजीरगंज: मंगला माता मंदिर मेले का भव्य शुभारंभ, मेला अध्यक्ष की गैरहाजिरी चर्चा में।

वजीरगंज: मंगला माता मंदिर मेले का भव्य शुभारंभ, मेला अध्यक्ष की गैरहाजिरी चर्चा में।

वजीरगंज,बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित श्री राजराजेश्वरी मंगला माता मंदिर पर वार्षिक मेले का शुभारंभ इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

हालांकि मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष सावित्री देवी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम के दौरान उनके नदारद रहने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, जिससे मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने मेले के सफल आयोजन और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!