Breaking News

फर्रुखाबाद: किशोरी हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही के आरोप, 5 दिन बाद बोरे में मिला शव।

फर्रुखाबाद: किशोरी हत्याकांड में पुलिस पर लापरवाही के आरोप, 5 दिन बाद बोरे में मिला शव।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में किशोरी हत्याकांड को लेकर परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद बेटी की जान बच सकती थी।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी पड़ोस के एक युवक के साथ घर से फरार हो गई थी। आरोप है कि युवक किशोरी को अपने साथ ले जाने से पहले घरवालों को नींद की गोलियां देकर बेहोश कराने की साजिश में शामिल था। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने साथ करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई थी।

पीड़ित पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों के मुताबिक दबाव पड़ने के बाद अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, वह भी सिर्फ औपचारिकता के तौर पर।

इधर, घटना के पांच दिन बाद किशोरी का शव थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी के किनारे बोरे में बंद पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना से परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!