Breaking News

शाहजहांपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, चालक घायल।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, चालक घायल।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना कटरा क्षेत्र में बतलैया के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान थाना कटरा क्षेत्र के गांव खड़करी निवासी लगभग 40 वर्षीय निसार अली के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि निसार अली रोजाना सुबह मंडी से सब्जी लाकर गांव की बाजार में बेचते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!