Breaking News

बिसौली: मस्जिद इब्राहीम खां में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर जश्न, मुल्क में अमन-चैन की दुआ।

मस्जिद इब्राहीम खां में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर जश्न, मुल्क में अमन-चैन की दुआ।

आई एम खान 

बिसौली। मुकद्दस रमजान माह में इबादत का सिलसिला जारी है। नगर की मस्जिद इब्राहीम खां में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा, आपसी सौहार्द, तरक्की और खुशहाली के लिए अल्लाह तआला से दुआएं मांगी गईं।

रमजान की 27वीं तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल किया गया। हाफिज मोहम्मद अली खां ने कुरआन की तिलावत की और उनके साथ हाफिज जीशान रजा मौजूद रहे। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और तोहफे देकर सम्मानित किया।

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के प्रधानाचार्य कारी इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कुरआन शरीफ की अजमत और माह-ए-रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि कुरआन मजीद अल्लाह तआला की ऐसी मुकद्दस किताब है जो हाफिजों के सीने में रोजे कयामत तक महफूज रहेगी।

कारी अफलाक रजा उवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में गुजारना चाहिए और झूठ, फरेब, चुगलखोरी तथा अन्य बुराइयों से बचना चाहिए।

कार्यक्रम में हाफिज शादाब रजा उवैसी, हाफिज फुरकान रजा, अब्दुल कय्यूम, अखलाक अहमद बब्लू, छैले खां, पुत्तन अली, अल्लानूर, भूरे, शब्बीर हुसैन, शफी मोहम्मद, अमीर अहमद सिद्दिकी, मोहम्मद आरिफ, मुबीन अहमद, मोहम्मद इसहाक सैफी, मोहम्मद अयाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!