Breaking News

सीएम की माता पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका।

सीएम की माता पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार शाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शहर में जुलूस निकाला और वीर विनय चौराहे पर बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला दहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में वीर विनय चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है और ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के साथ-साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी से प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और भाजपा कार्यकर्ता इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह मोनू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, संदीप वर्मा, अवधेश पांडेय, प्रभात सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप उपाध्याय, राकेश गुप्ता, राकेश कश्यप, अमन बंसल, रजनीश पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!