Breaking News

चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार।

चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर (पचपेड़वा)। थाना पचपेड़वा पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल, 22 प्लास्टिक की कुर्सियां, एक गैस सिलेंडर और 4400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गैसड़ी से बढ़नी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुस्ताक उर्फ भुर्रे पुत्र अब्दुल मजीद और मो. जुबेर उर्फ बादशाह पुत्र मोहम्मद मुस्तफा उर्फ नूर आलम, निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर को ग्राम मलगहिया थाना क्षेत्र ढेबरूआ (जनपद सिद्धार्थनगर) के पास तुलसीपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बलरामपुर सहित आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदल देते थे और बाद में उन्हें नेपाल में बेच देते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर वे स्कूल, पंचायत भवन और बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ थाना पचपेड़वा समेत अन्य थानों में वाहन चोरी और अन्य चोरी की कई घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!