Breaking News

शाहजहांपुर: पंचायत भवन परिसर में किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका।

पंचायत भवन परिसर में किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह पंचायत भवन परिसर में एक नाबालिग किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रावतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार (17) का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर पंचायत भवन के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सुबह जब शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और सिर खून से लथपथ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोर की किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार मृतक किशोर एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!