Breaking News

चन्दौली: गौरी गांव में सिंचाई कक्ष का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का कृषि सामान ले उड़े चोर।

गौरी गांव में सिंचाई कक्ष का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का कृषि सामान ले उड़े चोर।

संवाददाता: शैलेश सिंह

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने सिंचाई के लिए बने कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गौरी गांव निवासी भोरिक यादव के घर से कुछ दूरी पर स्थित सिंचाई पंपसेट और उपकरण रखने के लिए बने कमरे को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा स्टेबलाइजर, पंपसेट का स्टार्टर, पाइप, केबल, विद्युत मीटर, फावड़ा, कुदाल सहित अन्य कृषि उपकरण चोरी कर फरार हो गए।

शनिवार सुबह जब पीड़ित मौके पर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद पीड़ित ने बबुरी थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!