Breaking News

कासगंज में नाबालिग बच्चों की जान से खिलवाड़, ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियो वायरल।

कासगंज में नाबालिग बच्चों की जान से खिलवाड़, ट्रैक्टर ट्रॉली का वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। कादरगंज–गंजडुंडवारा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली में नाबालिग बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर चालक बच्चों की सुरक्षा की परवाह किए बिना उन्हें ट्रॉली के डाले पर बैठाकर सड़क पर ले जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मामला थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र अंतर्गत बहरोजपुर छितैरा गांव के पास का है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन बच्चे ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे नजर आ रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से जुड़े कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही लगातार सामने आ रही है।

पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं पर क्या सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!