Breaking News

बहेड़ी: सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर के बाद चलाई गोली; रंजिश में वारदात।

बहेड़ी: सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर के बाद चलाई गोली; रंजिश में वारदात।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शकरस में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। एक सर्राफा कारोबारी ने आरोप लगाया है कि पहले उनकी स्कूटी में कार से टक्कर मारी गई और फिर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। इस हमले में कारोबारी के हाथ में गोली के छर्रे लगे हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों के वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित सर्राफा कारोबारी छत्रपाल राठौर उर्फ बब्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वे अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। साथ में शुभ शर्मा भी मौजूद थे। आरोप है कि शकरस पेट्रोल पंप तिराहे के पास एक होंडा सिटी कार ने पीछे से उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

 

पीड़ित के अनुसार, कार से उतरे प्रांजल सक्सेना और रितेश कश्यप ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच, बुलेट सवार अरुण ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे कारोबारी के दाहिने हाथ में लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हमलावरों की कार और बुलेट मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी।

पीड़ित ने बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी उनकी दुकान पर आए थे और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि, उस समय गांव के संभ्रांत लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन रंजिश की आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी, जिसका परिणाम शनिवार की यह हिंसक वारदात है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल का चिकित्सीय परीक्षण करवाया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। फायरिंग, मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत।

सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव …

error: Content is protected !!