Breaking News

यूजीसी नियमों के विरोध में ब्राह्मण सभा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन।

यूजीसी नियमों के विरोध में ब्राह्मण सभा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। यूजीसी द्वारा लागू किए गए नियमों के विरोध में ब्राह्मण सभा के बैनर तले कासगंज में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए नियमों को वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विरोध से जुड़े पोस्टर लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

प्रदर्शन में शामिल नगर पालिका सभासद विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि यदि संबंधित नियमों को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार करेंगे। वहीं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने कहा कि यूजीसी के ये नियम समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …