Breaking News

गंजडुंडवारा में मुशायरा आयोजित, शायरों ने पेश किया कौमी एकता का संदेश।

गंजडुंडवारा में मुशायरा आयोजित, शायरों ने पेश किया कौमी एकता का संदेश।

जुम्मन कुरैशी , संवाददाता 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर स्थित मोहल्ला नगला इमाम बख्श में एक भव्य मुशायरा (कवि सम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का संचालन नईम अख्तर नईम ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन मोहम्मद हसीम मेम्बर द्वारा किया गया। मुशायरे की शुरुआत जनाब नसीर नक़्शबंदी द्वारा प्रस्तुत नात-ए-पाक से हुई। इस अवसर पर जनाब शकील मिस्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य व्यवस्थापक मास्टर निसार अहमद निसार रहे, जिनके प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुशायरे में जनाब नसीर नक़्शबंदी, नईम अख्तर नईम, मास्टर निसार अहमद निसार, मुसव्विर हुसैन, सलीम अदीबी, नईम खान नईम सुजवालपुरी, खालिद मुस्तफा, जहांगीर तुकतानी, मोहम्मद फिरोज गंजवी और डॉ. सिद्दीक मुशीर सहित अनेक शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। शायरों ने अपने कलाम के माध्यम से विशेष रूप से कौमी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर बिलाल खान अनवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुशायरे में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए, जिनमें नबी हसन, मुबीन अंसारी, मेम्बर इश्तियाक, कासिम अंसारी, नईम लाला, नदीम स्टार, अकील फर्नीचर, बशीर आलम अब्बासी, मुस्लिम अब्बासी, अकीम अब्बासी, नसीर समसपुरी, ज़हीर अहमद और ज़ीशान अब्बासी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों से जोड़ते हैं।

अंत में आयोजकों ने सभी कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!