Breaking News

चन्दौली: जलीय जीवों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी, गंगा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य: दीपक जायसवाल।

जलीय जीवों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी, गंगा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य: दीपक जायसवाल।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चन्दौली। नदी में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम और जलीय जीवों के संरक्षण को लेकर बुधवार को बलुआ क्षेत्र में वन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी चंदौली चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित किया गया।

वन विभाग चंदौली द्वारा बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ के छात्रों ने गंगा निर्मलीकरण को लेकर प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद गंगा घाट पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने गंगा को स्वच्छ रखने और जलीय जीवों की रक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जलीय जीवों, विशेषकर डॉल्फिन, का संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन और मनुष्य दोनों स्तनधारी जीव हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और संवेदनशील होते हैं। डॉल्फिन पानी में निवास करती हैं और अत्यंत बुद्धिमान व सामाजिक जीव मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि डॉल्फिन की उपस्थिति नदी के स्वच्छ और स्वस्थ होने का संकेत है, इसलिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

गोष्ठी में सह वक्ता के रूप में कमलेश कुमार, सरोज, दिनेश सिंह और प्रमोद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राम सवारे यादव ने किया, जिन्होंने उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक अभिषेक यादव, जितेंद्र यादव, अभिमन्यु चौहान, राजेश साहनी, रमेश, शकील, पिंटू, राजकुमार, महेंद्र, विजय, विनोद कुमार, श्रीराम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!