Breaking News

बदायूं-बरेली रोड पर बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस नाले में गिरी।

बदायूं-बरेली रोड पर बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस नाले में गिरी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बदायूं-बरेली रोड पर इंदिरा चौक के पास ओजो फैशन के सामने बदायूं डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और टूटे हुए नाले में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईटेंशन बिजली का पोल टूट गया और तार बस व पास के मकानों के ऊपर गिर पड़े, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी और न ही आसपास कोई राहगीर था, वरना एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला काफी समय से टूटा हुआ है और पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। वहीं, हाईटेंशन पोल टूटने से क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। पुलिस ने विद्युत विभाग को सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों ने नाले की जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!