Breaking News

साए कड़ी धूप में इक जन हुए हैं, इस बात से कुछ लोग परेशान हुए हैं: शायरा गुलिस्तां खान!

 

कड़ी धूप में भी एकजुटता पर उठी आवाज़ें, मुशायरे में शायरों ने बांधा समां।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के कस्बा तिलहर में शनिवार को “मुख़्तारे दो आलम सोशल वेलफेयर सोसाइटी” की ओर से ग्लोब पब्लिक स्कूल, मोहल्ला चौहटियां बाजार में पत्रकार सम्मान समारोह एवं भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शायरों और शायराओं ने अपने बेहतरीन कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुशायरे की खास प्रस्तुति देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शायरा गुलिस्तां खान ने पढ़ा—

“दो साए कड़ी धूप में इक जन हुए हैं,

इस बात से कुछ लोग परेशान हुए हैं।”

उनके इस शेर ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का गहरा संदेश दिया।

असगर यासिर ने कहा—

“उठा रहा है कि नीचे गिरा रहा है मुझे,

वह अपने कद के बराबर बता रहा है मुझे।”

हमीद खिज़र ने भावुक अंदाज़ में पढ़ा—

“तुम्हारी जिंदगी से है हमारी जिंदगी हमदम,

तुम्हारी आंख होगी नम तो कैसे नींद आएगी।”

मनोज प्रबल ने कहा—

“सोया पड़ा था नींद में दुनिया से बेखबर,

आकर किसी ने ख्वाब में मुझको जगा दिया।”

जर्रार तिलहरी ने समाज की संवेदनशीलता को शब्दों में पिरोते हुए कहा—

“जंगल में जब कोई ख़तरा होता है,

सारे पंछी शोर मचाने लगते हैं।”

रईस तिलहरी ने पढ़ा—

“गरीबी में बसर करना गवारा जब नहीं तुमको,

हम अपना रास्ता देखें, तुम अपना रास्ता देखो।”

वहीं अजय अवस्थी ने कहा—

“गली चलते बुजुर्गों से वो दिन भर बंदगी करना,

दुआ में उठते हाथों को चलो फिर ढूंढ लाते हैं।”

इस अवसर पर सोसाइटी के संस्थापक उवैस खां शिफा द्वारा पत्रकार मनोज प्रबल गुप्ता, वीनू सिंह, इमरान सागर, अजय अवस्थी, कुलदेव मिश्रा, राजा राम गुप्ता, मोहम्मद ऐजाज़, अनुज यादव, कामरान अंसारी, मिर्ज़ा फिरोज बेग, अर्शियान खान, राशिद हुसैन राही, अजहर अली एवं फैसल फ़ैज़ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मनोज प्रबल एवं वरिष्ठ पत्रकार मिर्ज़ा फिरोज बेग ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल साहित्य की सेवा करते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने “मुख़्तारे दो आलम सोशल वेलफेयर सोसाइटी” की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज और साहित्य दोनों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम एवं मुशायरे का संचालन मास्टर शाहिद अली ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर जर्रार तिलहरी ने की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!