Breaking News

सहसवान में विकलांग दुकानदार पर हमला, अलाव तापते समय दबंगों ने पीटा; पत्नी व बेटी भी घायल।

सहसवान में विकलांग दुकानदार पर हमला, अलाव तापते समय दबंगों ने पीटा; पत्नी व बेटी भी घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला में अलाव ताप रहे एक विकलांग युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद युवक, उसकी पत्नी और बेटी को बेरहमी से पीटा गया।

पीड़ित नफीस अहमद ने बताया कि वह मोहल्ले में अलाव ताप रहा था, तभी मोहल्ले का ही राशिद उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि राशिद ने अलाव में लात मार दी और अपने भाइयों शाहिद, रफीक सहित अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने नफीस अहमद को लात-घूंसे व डंडों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी पत्नी सायरा और पुत्री कहकशां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने कोतवाली सहसवान में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नफीस अहमद की मोहल्ले में परचूनी की दुकान है, जहां आरोपियों द्वारा आए दिन विवाद करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!