Breaking News

साइबर ठगी का शिकार बने दो लोगों के 1 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस।

साइबर ठगी का शिकार बने दो लोगों के 1 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराध के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। सरकार द्वारा लगातार लोगों को सतर्क और जागरूक किए जाने के बावजूद, छोटी सी लापरवाही से लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद शाहजहांपुर से सामने आया, जहां दो व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी कर कुल एक लाख रुपये की धनराशि हड़प ली गई थी। पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई के चलते पीड़ितों की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशुल मिश्रा निवासी ग्राम शाहबाजनगर थाना सदर बाजार एवं नवीन निवासी ओसीएफ कैंट थाना सदर बाजार के बैंक खातों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर कुल एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों द्वारा तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल अनूप शर्मा, अपराध निरीक्षक थाना सदर बाजार विनोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल शुभम पूनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क, थाना सदर बाजार) की टीम द्वारा मामले की गहन जांच की गई। आवश्यक तकनीकी कार्रवाई एवं संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की शत-प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!