Breaking News

कासगंज में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

कासगंज में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रारा फतेहपुर गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक हाई टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक जलकर राख हो गई।

मृतक की पहचान रारा गांव निवासी 32 वर्षीय प्यारे मियां पुत्र बाबू खां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्यारे मियां मंगलवार को अपनी पत्नी शमा को अलीगढ़ के एक अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह गंजडुंडवारा से अपने बच्चों और पत्नी के लिए खाना लेकर लौट रहे थे। तभी रारा फतेहपुर के पास सड़क पर टूटी पड़ी हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए।

विद्युत करंट लगते ही प्यारे मियां की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक में आग लग गई और पास रखे करीब 50 हजार रुपये भी जलकर खाक हो गए। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और तीन घंटे तक रोड जाम कर दिया। परिजन अधिकारियों को मौके पर बुलाने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सहावर तहसीलदार संतोष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि यदि मृतक के नाम जमीन होगी तो परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

फाइल फोटो

बाइट-संतोष चौधरी, तहसीलदार, सहावर।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!