Breaking News

बलुआ घाट पर सफाई जारी, मिट्टी हटाने का कार्य जोरों पर।

बलुआ घाट पर सफाई जारी, मिट्टी हटाने का कार्य जोरों पर।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा 

चंदौली। आगामी त्यौहारों को देखते हुए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर मंगलवार को सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। घाट की साफ-सफाई और जमी मिट्टी हटाने का कार्य एडियो पंचायत राजेश सिंह के देखरेख में किया जा रहा है।

तीन दिवसीय सूर्य उपासना महापर्व डाला छठ पूजा, एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मद्देनजर घाट की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी हटाई जा रही है। डाला छठ पूजा के दौरान चहनिया, खंडवारी, रमौली, गुरेरा, मथेला, लक्ष्मणगढ़, सराय, सोनहुला, राधे के मढ़ई, पपौरा, विशुनपुरा आदि गांवों के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बलुआ घाट पर उमड़ती है।

इसके अलावा एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर क्षेत्र और दूर-दराज से हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं स्नान और दान के लिए घाट पर आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास अधिकारी अतुल यादव के नेतृत्व में 150 सफाई कर्मचारियों द्वारा घाट की सफाई और मिट्टी हटाने का कार्य किया जा रहा है।

एडियो पंचायत अधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी पूर्ण रूप से नहीं घटा है, इसलिए घाट की सीढ़ियों और आसपास मिट्टी की मात्रा अधिक है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कर देंगे, ताकि श्रद्धालुओं के लिए घाट साफ और सुरक्षित हो।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!