Breaking News

महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्राओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण।

महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्राओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा के सभागार में बुधवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई। इस हेल्पडेस्क का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनकर उनका समुचित निस्तारण करना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों एवं प्राध्यापकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से छात्राओं को अपनी बात निःसंकोच रखने का मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक —
डॉ. रवि प्रकाश, हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. नीरज सिंह, रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेश गौरव, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार एवं शिव शंकर कुमार सहित महाविद्यालय की काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्राचार्य ने कहा कि महिला हेल्पडेस्क का संचालन निरंतर किया जाएगा ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल।

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, …