Breaking News

उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगे वक्फ संपत्तियों के विवरण।

उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगे वक्फ संपत्तियों के विवरण।

बदायूँ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि शासन ने एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम के तहत उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल (https://umeed.minorityaffairs.gov.in) पर मौजूदा वक्फ संपत्तियों का विवरण 5 दिसंबर 2025 तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद स्तर पर इस कार्य के लिए दो सुन्नी और एक शिया वक्फ कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए हैं। साथ ही सुन्नी एवं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के दो उच्चाधिकारी अप्रूवर और मुख्य कार्यपालक/मास्टर ट्रेनर चेकर के रूप में नामित किए गए हैं।

जनपद के बड़े औकाफ से संबंधित मुतवल्ली/प्रबंध समिति के सदस्य जिनसे संपर्क स्थापित किया जाएगा, वे हैं:

  • अनीस अहमद – 9719453965 (सुन्नी वक्फ बोर्ड)
  • जावेद अहमद – 8433114873 (सुन्नी वक्फ बोर्ड)
  • जाबिर जैदी – 8439501230 (शिया वक्फ बोर्ड)

ये नोडल/कोऑर्डिनेटर जनपद में अन्य मुतवल्लियों से संपर्क स्थापित कर उम्मीद पोर्टल 2025 पर संपत्तियों का विवरण अपलोड करवाएंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि वक्फ कार्यालय, कक्ष संख्या-86, कलेक्टरेट, बदायूँ में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। वक्फ से संबंधित जानकारी के लिए मुतवल्ली कंप्यूटर जानकार व्यक्ति या बोर्ड द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटरों से संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड और नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संपत्तियों का पूरा विवरण निर्धारित समय पर पोर्टल पर फीड करवाया जाए और प्रगति की जानकारी प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराई जाए।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!