Breaking News

डीएम ने निरोत्तमपुर में करवाई धान की फसल की क्रॉप कटिंग।

डीएम ने निरोत्तमपुर में करवाई धान की फसल की क्रॉप कटिंग।

जिले में औसत उपज और उत्पादन आंकड़े तैयार करने में मदद।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील सदर के ब्लॉक जगत स्थित गांव दौरी निरोत्तमपुर में कृषक नरेंद्र सिंह के खेत में जाकर धान की फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। क्रॉप कटिंग के दौरान धान का वजन 18.87 किलो ग्राम पाया गया, जो लगभग पौने चार क्विंटल प्रति बीघा या लगभग 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार के बराबर है।

डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर जनपद में औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इससे जिले में उत्पादन की सटीक जानकारी मिलती है और फसल नुकसान का आकलन व फसल बीमा के तहत क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय विक्रम सिंह, गगन पटेल, तहसीलदार दीपक कुमार, फसल बीमा जिला प्रबंधक धीरेन्द्र दीक्षित, राजस्व निरीक्षक शरबत अली, लेखपाल सत्यम कुमार और शैलेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!