Breaking News

दीपावली से पहले एसपी ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश।

दीपावली से पहले एसपी ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। दीपावली पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ सिटी के साथ जिले में पटाखों के गोदामों और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की और संबंधित व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पटाखा गोदामों और दुकानों पर अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए तथा बिक्री का सामान दुकान के बाहर न रखा जाए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध पटाखों का निर्माण या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी व्यापारी का आपराधिक इतिहास पाया गया तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बिक्री केंद्र आबादी से दूर बनाए गए हैं, और वहां भी सुरक्षा एवं अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!