Breaking News

मिशन शक्ति ने जोड़ी बिछड़े दंपत्ति की डोर, पुलिस ने परिवार को फिर से मिलवाया।

मिशन शक्ति ने जोड़ी बिछड़े दंपत्ति की डोर, पुलिस ने परिवार को फिर से मिलवाया।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में रविवार को थाना बलुआ और मिशन शक्ति केंद्र की संयुक्त पहल से एक लंबे समय से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर से एक साथ हो गए।

जानकारी के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण दंपत्ति अलग रह रहे थे। मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर केंद्र प्रभारी अतुल कुमार और मिशन शक्ति पुलिस टीम ने शांतिपूर्ण माहौल में बैठाकर पारिवारिक मूल्यों, एक-दूसरे के महत्व और रिश्तों की अहमियत समझाई।

काफी प्रयासों और संवाद के बाद दोनों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस ने दंपत्ति को परिजनों की मौजूदगी में घर भेजा। दोनों ने पुलिस की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कदम समाज में टूटते रिश्तों को जोड़ने में मददगार होंगे।

थाना बलुआ और मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने की मिसाल है, बल्कि समाज में सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में भी सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!