Breaking News

जरीफनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

जरीफनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

जरीफनगर, (बदायूं)। बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह घटना दानपुर-कोठा मार्ग की बताई जा रही है।

तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ कागजात मिले, जिनकी मदद से युवक की पहचान संभव हो सकी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!