Breaking News

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

लखीमपुर खीरी में जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताजी के आदर्शों को याद किया गया।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी स्थित सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने अपने पूरे जीवन में गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। वे सच्चे समाजवादी थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष और सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने हर वर्ग को सम्मान दिलाने का कार्य किया और उनकी विचारधारा आज भी समाज के मार्गदर्शन का स्तंभ है। इसी क्रम में रेहान खान और डॉ. ए.के. अवस्थी ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की।

कार्यक्रम में सपा नेता मोहन बाजपेयी की ओर से उपस्थित कार्यकर्ताओं और राहगीरों को हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर समाज सेवा को सर्वोच्च मानते थे, और आज उनके अनुयायी उसी परंपरा को निभा रहे हैं।

सभा में सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक, जिला व नगर पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!