Breaking News

सकलडीहा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

सकलडीहा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव के पास गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

पहली घटना दोपहर की है। बथावर गांव के दो युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी बाइक तेज गति में थी और उन्होंने सामने चल रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया।

दूसरी दुर्घटना शाम को उसी स्थान के पास हुई। रूपेठा गांव का एक मजदूर दिनभर काम करके साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जबकि आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर सकलडीहा थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद की।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!