Breaking News

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जन्म दिवस।

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जन्म दिवस।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत क्षेत्र जीटी रोड स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुशील शर्मा ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। प्रबंधक सुशील शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए “स्वच्छता ही सेवा है” के तहत विद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की।

विद्यालय के शिक्षकों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र सिंह “शक्ति” ने अपने संबोधन में शास्त्री जी द्वारा दिए गए “जय जवान – जय किसान” के नारे की महत्ता बताई। उन्होंने शास्त्री जी के जीवनवृत्त, शिक्षा, संघर्ष और प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, विशाल शर्मा, प्रीति गुप्ता, सुषमा, निक्की, किरण, प्रेम कुमार, फेराज, रंजना, पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!