Breaking News

पन्नालाल इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, प्रधानाचार्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

पन्नालाल इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, प्रधानाचार्य ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका पन्नालाल इंटर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी का विचार “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वहीं शास्त्री जी ने अपने जीवन से यह साबित किया कि सत्य, निष्ठा और नैतिकता के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में तीन छात्राओं – निदा, अर्शी और अलीशा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति पर उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। प्रधानाचार्य ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और सत्य के पथ पर चलना ही जीवन का असली लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने शास्त्री जी के दिए नारे “जय जवान, जय किसान” की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हमेशा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर नसीम अहमद खाँ, प्रदीप, भावेश, वसीम, सौम्या रायजादे, वीरेश यादव, अहमद, सतीश पाठक, राजेश वर्मा, साबिर शाह, दिनेश कुमार, रत्नेश, पवन कुमार, मोहित, राहुल, गुड्डू सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!