Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन।

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चरखा चलाया और गांधी-शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिन महापुरुषों के त्याग और बलिदानों को याद करने का है। उन्हीं के संघर्षों से देश को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए सभी को मिलकर योगदान देना होगा।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे “विकसित भारत 2047” से संबंधित अपने सुझाव पोर्टल के माध्यम से दें। चयनित सुझावों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर अपनी विरासत पर गर्व करना होगा और विकास के कार्यों को गति देनी होगी।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का सच्चा सम्मान तभी होगा जब हम विकसित भारत के उनके सपनों को साकार करेंगे।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, विनका मौर्या ने भाईचारे पर आधारित गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …