Breaking News

नव निर्मित भवन में बच्चों को पठन-पाठन की मिलेगी सुविधा : विधायक सुशील सिंह।

नव निर्मित भवन में बच्चों को पठन-पाठन की मिलेगी सुविधा : विधायक सुशील सिंह।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड संख्या 9 आजाद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या 3 का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को इस भवन का विधिवत उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह भवन नगर को समर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह दिन नगर के लिए गर्व का क्षण है। काफी समय पूर्व इस विद्यालय की बिल्डिंग रेलवे कॉरिडोर में चली गई थी, जिसके चलते विद्यालय को कल्याणपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग में शिफ्ट करना पड़ा। इससे छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था और उन्हें पठन-पाठन में कठिनाई होती थी। आज से यह विद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित हो जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर माहौल और सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उद्घाटन अवसर पर बीएसए अजीत पाल, प्रधानाध्यापक अनिल पांडेय, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढ़ू जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विपिन राय, सभासद प्रतिनिधि अंकित जायसवाल, राकेश पांडेय, पूर्व सभासद आलोक पांडेय और अरुण कुमार मौर्य, अमित अग्रहरि एवं विजयी कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!