Breaking News

कासगंज में अलर्ट: बैनर विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च से माहौल पर पैनी नज़र।

कासगंज में अलर्ट: बैनर विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन सख्त, फ्लैग मार्च से माहौल पर पैनी नज़र।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा नगर में शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और पोस्टर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नज़र आया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी पूरे इलाके की निगरानी की गई।

एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

शुक्रवार को भड़का विवाद

बताया जाता है कि शुक्रवार को गंजडुंडवारा नगर के पटियाली रोड पर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर और पोस्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। एसपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया।

अधिकारियों की सख्त अपील

शनिवार को फ्लैग मार्च के दौरान सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी, क्राइम इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!