Breaking News

कानपुर प्रकरण पर बहेड़ी में गुस्सा, मुस्लिम समाज ने मुकदमे वापसी की मांग की।

कानपुर प्रकरण पर बहेड़ी में गुस्सा, मुस्लिम समाज ने मुकदमे वापसी की मांग की।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली / बहेड़ी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कानपुर में हुए विवाद को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश गहराता जा रहा है। बहेड़ी में जमात रज़ा ए मुस्तफा और टीएमसी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटे और तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मुस्लिम युवकों पर कानपुर में गलत तरीके से दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।

ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम युवाओं ने अपने पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब से मोहब्बत जताने के लिए “I LOVE MOHAMMAD” लिखे बैनर लगाए थे। यह किसी भी धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला नहीं था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका विरोध किया और इसे नई परंपरा बताकर विवाद खड़ा किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम युवकों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

मुस्लिम जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपनी आस्था और धर्म का प्रचार-प्रसार करने का अधिकार देता है। ऐसे में मुसलमानों को अपने पैगंबर का नाम प्रचार करने से नहीं रोका जा सकता।

साथ ही उन्होंने चेताया कि इस प्रकार की घटनाएं देश की गंगा-जमुनी तहजीब पर कुठाराघात हैं और इससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि निर्दोष मुस्लिम युवकों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए और दोषी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!