Breaking News

पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईरा का ज्ञापन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईरा का ज्ञापन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

बदायूं। आल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) बदायूं का एक शिष्टमंडल गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव श्री वेदभानु आर्य के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिमाह पुलिस और क्षेत्रीय पत्रकारों के बीच समन्वय बैठक अनिवार्य रूप से हो, समाचार संकलन में पुलिस पत्रकारों का सहयोग करे और सभी थाना क्षेत्रों में प्रेस नोट ग्रुप सक्रिय रहें ताकि खबरों का आदान-प्रदान सुचारू रूप से हो सके। इसके अलावा, पत्रकारों ने आग्रह किया कि उनकी शिकायत होने पर पहले जांच की जाए और फिर कार्यवाही हो, फर्जी मुकदमे न हों और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाए।

ज्ञापन ग्रहण करते समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ की अहम भूमिका निभाते हैं। पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है और पत्रकारों की जायज मांगों को उचित ध्यान दिया जाएगा।

आईरा के राष्ट्रीय महासचिव श्री वेदभानु आर्य ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हित में तैयार है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए सटीक और सच्ची खबरें समाज और देश के हित में प्रसारित करें।

ज्ञापन के दौरान आईरा टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को जिले में कावड़ यात्रा, मोहर्रम, जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने और जिले में प्रथम दर्जे की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया।

ज्ञापन सौंपने में आईरा की टीम में शामिल थे: राष्ट्रीय महासचिव श्री वेदभानु आर्य, प्रदेश महासचिव अवरार अहमद, संरक्षक आईरा बदायूं राजीव पाल, जिलाध्यक्ष आईरा बदायूं ठा. वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला प्रभारी नरेन्द्र सिंह, जिला सदस्यता प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष आईरा विसौली राहुल गुप्ता, तहसील प्रभारी विसौली राहुल शाक्य, तहसील अध्यक्ष आईरा सहसवान अवीर सक्सैना, तहसील कोषाध्यक्ष आईरा बदायूं केपी या यादव, सुमित कुमार और गौरब सक्सैना।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …