Breaking News

मुगलसराय कोतवाली के बाहर अधिवक्ता व परिवार से मारपीट, कार में तोड़फोड़।

मुगलसराय कोतवाली के बाहर अधिवक्ता व परिवार से मारपीट, कार में तोड़फोड़।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब फल विक्रेताओं ने एक अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद घटना ने गंभीर रूप ले लिया।

हनुमानपुर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम खान अपने परिवार के साथ स्मार्ट बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। कोतवाली के बाहर फल खरीदते समय किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते अन्य फल और सब्जी विक्रेता भी मौके पर जुट गए और अधिवक्ता इस्लाम खान, उनकी पत्नी तबस्सुम, बड़ी बेटी फिजा और पुत्र सुहेल को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने न सिर्फ परिवार को घायल किया बल्कि उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके सामान की छीना-झपटी भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग खड़े हुए। इस दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली के बाहर लगे ठेला-खोमचे हटवाकर सामान जब्त कर लिया। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!