Breaking News

बलरामपुर में व्यापारियों संग संवाद, नई GST दरों की दी गई जानकारी।

बलरामपुर में व्यापारियों संग संवाद, नई GST दरों की दी गई जानकारी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए ‘नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों’ को लेकर जनपद बलरामपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। रविवार को फराशखाना, पहलवारा और चौक बाजार में व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए GST में हुए बदलावों और नई दरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि नई दरों के तहत रोज़मर्रा की ज़रूरत की कई वस्तुओं पर कर को शून्य प्रतिशत तक कर दिया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए ये सुधार व्यापार प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।

व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वे उपभोक्ताओं को नई दरों की सही जानकारी दें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें। उपस्थित व्यापारियों ने भी इन सुधारों का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सदर विधायक पलटूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, संजय शर्मा, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, सभासद राघवेंद्र कांत सिंह ‘मंटू’, विनोद गिरि, सिद्धार्थ साहू, बंटी साहू, आनंद किशोर गुप्ता, मनीष तिवारी, राजेश कश्यप, पतंजलि योग समिति से अजय मिश्रा, अनन्य गौरव, अमन बंसल एवं सौरभ तुलस्यान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संवाद कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि “घटी GST मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!