Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मारुफपुर में निकली बालिका सुरक्षा साइकिल रैली

महिला सुरक्षा को लेकर संकल्पित है सरकार – किशन वर्मा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मारुफपुर में निकली बालिका सुरक्षा साइकिल रैली

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनियां/चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण विभाग चंदौली की ओर से मारुफपुर स्थित एक निजी संस्थान से महिला सुरक्षा जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा और ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशन वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रदेश के 1663 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बीसी सखी, लखपति दीदी और 1090 जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। वर्ष 2020 में शुरू हुआ यह अभियान आज पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और लगातार महिलाओं के हित में सार्थक साबित हो रहा है।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही समाज का वास्तविक विकास संभव है। मिशन शक्ति के कारण अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है और अपराध का ग्राफ गिरा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भयमुक्त होकर घर से बाहर निकल रही हैं, यह अभियान की सफलता का प्रमाण है।

विशिष्ट अतिथि और मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन ने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर निर्भर करती है। कार्यक्रम का संचालन राकेश ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निदेशक रामकुंवर यादव ने किया।

इस मौके पर समाजसेवी साहब लाल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!