Breaking News

सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सपा विधायक नादिरा सुल्तान और धीरेंद्र तोमर।

परिजनों को बंधाया ढांढस, प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद समाजवादी पार्टी की पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान और अमापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह तोमर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से पूरा क्षेत्र दुखी है। इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक नादिरा सुल्तान और धीरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी की जान की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को सामाजिक और नैतिक सहयोग देना जरूरी है।

 

 

Spread the love

Check Also

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को कराया वजीरगंज थाने का भ्रमण।

पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी। बदायूं। मिशन शक्ति फेज …