Breaking News

चंदौली में दिनकर जयंती पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधन।

चंदौली में दिनकर जयंती पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संबोधन।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के अलीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के सभागार में रविवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 117वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि दिनकर जी भारतीय साहित्य के ऐसे स्तंभ हैं, जिनकी कविताओं में राष्ट्रीयता और समाज सुधार की गूंज स्पष्ट सुनाई देती है। उनके साहित्य ने युवाओं को जागरूक करने का काम किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उप मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और जनपद आगमन पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!