Breaking News

नगर की अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, अधिकारियों को एक सप्ताह की मोहलत।

नगर की अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, अधिकारियों को एक सप्ताह की मोहलत।

संवाददाता – राजन सिंह

चंदौली। नगर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों, नालियों और जल निकासी की व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने साफ कहा कि सभी विभाग एक सप्ताह के भीतर सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों और नालियों पर विशेष निगरानी

निरीक्षण में ओवरब्रिज से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाने वाली सड़क की दुर्दशा पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताई और पीडब्ल्यूडी को तत्काल चौड़ीकरण का निर्देश दिया। वहीं एनएचआई द्वारा बनाई गई नालियों को जगह-जगह क्षतिग्रस्त और चोक पाया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि टूटे हुए ढक्कनों और चोक नालियों को हर हाल में एक सप्ताह में दुरुस्त किया जाए।

जल निकासी पर सख्त निर्देश

मठ वाली गली में जलभराव की समस्या देखकर जिलाधिकारी ने जल निगम को पक्का नाला व चैंबर बनाकर एक सप्ताह में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने का आदेश दिया। वहीं रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएचआई की टूटी व जाम नाली को लेकर भी उन्होंने नाराज़गी जताई और तुरंत मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

जनसुविधा सर्वोपरि – डीएम

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि आम नागरिकों को असुविधा न हो, यह सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के भीतर सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!