Breaking News

खड़े ट्रेलर से टकराया ऑटो, मासूम की मौत – छह लोग गंभीर रूप से घायल।

खड़े ट्रेलर से टकराया ऑटो, मासूम की मौत – छह लोग गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव इलाके में मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाराणसी से दाह संस्कार कर लौट रहा एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार 3 माह की मासूम ऋचा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों की पहचान चकिया तहसील के मंगरौर गांव निवासी मोहित प्रसाद, बेबी, आनंद, वैशाली, शशि और संजय के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा संभवतः ऑटो चालक को झपकी आने से हुआ। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रेलर और ऑटो को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे मार्गों पर रात के समय खड़े बड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!