Breaking News

इकदिल में धूमधाम से निकली भगवान शंकर की बरात, झांकियों ने मोहा मन।

इकदिल में धूमधाम से निकली भगवान शंकर की बरात, झांकियों ने मोहा मन।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। इकदिल कस्बे में रविवार शाम धार्मिक उल्लास और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। 65वें श्री प्रताप रामलीला महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय परिसर से भगवान शंकर की भव्य बरात निकाली गई।

बरात का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भगवान शंकर की आरती कर और झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक उमेश राजपूत, अध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार टंडन और महामंत्री रजत वर्मा ने उन्हें श्रीराम का पटका और रामदरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

दूल्हे के रूप में सजे भगवान शंकर रथ पर सवार होकर निकले। बरात में बैंड-बाजों के साथ आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं, जिनमें भगवान विष्णु और राधा रानी की झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर की आरती कर पुष्प वर्षा की।

बरात नगर के प्रमुख मार्गों—सड़क बाजार, खेड़ापति मोहल्ला, लक्ष्मी नगर, ब्राह्मण मोहल्ला, गुलियात, इकदिल स्टेशन रोड से होती हुई कंपोजिट विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा।

इस धार्मिक आयोजन में समिति के पूनम टंडन, डॉ. सुशील सम्राट, दीपक गोयल, सुशील कुमार दिवाकर, महेश राजपूत, रियाज अहमद अंसारी, सत्येंद्र राठौर, सनमुक्म राजपूत, रजत गौतम, दीपू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!