Breaking News

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर टेट (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों पर जबरन टेट लागू करना असंवैधानिक है। नियुक्ति के समय शासनादेश में उल्लिखित सभी योग्यताओं को पूरा करने के बाद ही नियुक्ति की गई थी। 20-25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से टेट अनिवार्य करने का निर्णय शिक्षकों को मानसिक रूप से आहत कर रहा है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि इस फैसले से प्रदेश भर के शिक्षक हताशा में हैं और अब तक 4 से 5 शिक्षक आत्महत्या तक कर चुके हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिविजन याचिका दायर करे और संसद में अध्यादेश लाकर टेट की बाध्यता समाप्त करे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह दोहरे ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह आंबेडकर, उपाध्यक्ष सुधेश कुमार, कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, महेवा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, मंत्री रवि शरण, कोषाध्यक्ष हेतराम सिंह समेत बढ़पुरा, सैफई, जसवंतनगर, ताखा, बसरेहर और चकरनगर ब्लॉकों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंजू श्री मौर्या, अर्चना चौधरी, पूजा, शिव संगी, मनोज कुमार, प्रताप वर्मा, शिव प्रताप सिंह, आलोक दोहरे, विनोद कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, शिव वीर सिंह, राम गोपाल सहित दो सौ से अधिक शिक्षक शामिल हुए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!